बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार व प्रभारी निरीक्षक सहतवार के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस को पाॅक्सो में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार करने व अपहृता को सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है।
आज रविवार को थाना सहतवार पुलिस टीम के उ०नि० ज्ञानचन्द शुक्ला मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 32/2024 धारा 363,366, 376,120b ipc व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त विशेष तिवारी उर्फ राजा तिवारी पुत्र योगेन्द्र तिवारी निवासी कस्बा बांसडीह उत्तर टोला थाना सहतवार जनपद बलिया को उसके घर से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।



