बलिया। पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में सिकन्दर पुर पुलिस को 103 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज वृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर दिनेश पाठक मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लिलकर दियरा घाघरा नदी के किनारे से एक नफर अभियुक्त सोनू प्रजापति पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी लक्ष्मीपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को समय 03.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 03 प्लास्टिक की जरिकैन में 103 लीटर अबैध शराब व शराब बनाने का उपकरण व एक अदद मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्रो नं0 UP60Q 6312 बरामद हुआ ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 121/24 धारा 60(1),60(2) Ex Act, पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।



