एसओजी व थाना रेवती की संयुक्त टीम द्वारा 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

बलिया । पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. उस्मान के कुशल पर्यवेक्षण में स्वाट टीम बलिया व थाना रेवती पुलिस को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार शुक्रवार को थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह व उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला मय फोर्स द्वारा थाना से रवाना होकर वाहन चेकिंग में पचरुखिया मार्ग पर कचरा फैक्ट्री के पास मामूर थे कि दौराने चेकिंग प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल निरीक्षक विश्वनाथ यादव व एसओजी प्रभारी श्री उपनिरीक्षक अजय कुमार मय हमराह व फोर्स के साथ मौके पर आ गए कि स्वाट टीम व रेवती पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सघनता के साथ चेकिंग की जा रही थी कि एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर सकपका कर वापस भागने लगा कि संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम पप्पू यादव पुत्र कमला यादव निवासी संईया का डेरा थाना शाहपुर जनपद भोजपुर बिहार बताया जो कि मु0अ0सं0 132/2020 धारा 2/3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना हल्दी बलिया में वांछित अभियुक्त है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा 25000/- रुपए का ईनाम घोषित अपराधी है। जिसकी जमा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ ।  
 बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना रेवती पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय कर दिया गया। 

विज्ञापन