बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में जनपद में अपराध पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो० फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
उल्लेखनीय है कि आज शनिवार को प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह के नेतृत्व में उ०नि० बलजीत भारद्वाज मय हमराह कां० मनीष जायसवाल, कां० देवा साहनी द्वारा मुखबिर की सूचना पर धारा 308 भादवि से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त नासिर पुत्र एनामुल हक उम्र 25 वर्ष निवासी पिपरौली बड़ागांव थाना उभांव जनपद बलिया को उसके गांव पिपरौली बड़ागांव से गिरफ्तार किया गया । उभांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।



