बलिया। पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में आज थाना सहतवार पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार को प्रभारी निरीक्षक सहतवार विकास चन्द्र पाण्डेय मय हमराह के साथ संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एक मैजिक पिकअप से अंग्रेजी शराब बिहार ले जाने कि फिराक में हैं मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सहतवार पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताये हुये स्थान सहजानंद घाट पर पहुंचे जहां कुछ समय बाद एक मैजिक पिकप व एक सफेद रंग की वैगेनार कार आती दिखाई दी, पुलिस टीम को चेकिंग करते देख मैजिक पिकअप वाहन चालक व उसमें सवार अन्य दो व्यक्ति मैजिक वाहन पिकअप UP60T4203 को वहीं छोड़ वैगैनार कार नं0-UP60BA4072 में बैठकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये ।
पुलिस टीम द्वारा भागे हुए व्यक्तियों की पहचान अभिषेक सिंह उर्फ रसगुल्ला पुत्र विजय सिंह निवासी केदारपुर थाना बांसडीह बलिया, आलोक कुमार सिंह उर्फ सुप्पन पुत्र श्रीकिशुन सिंह निवासी चितविसाव खुर्द थाना सहतवार जनपद बलिया और प्रीतम कुमार सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी सुकुलपुर थाना मनियर जनपद बलिया (वाहन स्वामी बैगनार कार नं0-UP60BA4072) के रुप में किया गया,जबकि मैजिक पिकअप नं UP60T4203 के चालक का नाम पता अज्ञात है ।
पुलिस टीम द्वारा उक्त मैजिक पिकअप की नियमानुसार चेकिंग करने पर उसमें से 80 पेटी 180ML के 8PM फ्रूटी(3840 पीस)कुल 691 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया ।
बरामदगी के आधार पर थाना सहतवार पर मु0अ0सं0 92/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।



