अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ एवं हनुमान जन्मोत्सव का भंडारे के साथ समापन

बेल्थरा रोड, बलिया। सर्वेश्वर मानस मंदिर चौकियां मोड़ के तत्वावधान में चल रही 9 दिवसीय पंच कुण्डीय अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ एवं हनुमान जन्मोत्सव समारोह मंगलवार की शाम वैदिक रीति रिवाज से यज्ञ की हवन-पूजन, आरती, गुरु पूजा और महाप्रसाद (भंडारे) के बाद सम्पन्न हो गया। 
अद्वैत शिवशक्ति परमधाम डूहां के परिबज्रकाचार्य स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने कहा कि मौसम के विपरीत परिस्थतियों के बाद यह महायज्ञ सकुशल सम्पन्न हो गया। महात्माओं, विद्वतजनों, माताओं बहनों के सहयोग से 9 दिवसीय यज्ञ का समापन हो रहा है। संतो की वाणी शांति प्रदान करती है। यह भारत देश भागवान, संतो,भक्तों का देश है। इसमें हम अपनी आर्थिक संस्कृति का पल्वित करें। उन्होंने विपरीत मौसम के कारण आमंत्रित संतों की संतोष जनक सेवा न होने पर सभी से माफी मांगी।
यज्ञाचार्य पं. रेवती रमण तिवारी ने गुरु चरणों की पूजा उपरांत कहा कि महापुरुषों को यज्ञ में बुलाकर उनका संत्कार, सम्मान कर संतुष्ट करना ही यज्ञ की मूल परिभाषा है। यज्ञ में हम 33 कोटि देवताओं को आदर सत्कार देकर उनका सम्मान करते हैं। यज्ञ के बिना संसार का अस्तित्व ही नहीं है। यज्ञ ही इस संसार की नींव है जिस पर यह टिका हुआ है। जितना ही हम यज्ञ करेगें उतना ही विश्व मजबूत होगा।
ईश्वर दास ब्रह्मचारी (मौनी बाबा) ने लगभग डेढ़ दर्जन क्षेत्रीय पत्रकारों को यज्ञ से सम्बन्धित समाचारों के कवरेज से प्रसन्न होकर ऊनी साल प्रदान कर आशीर्वाद दिया। वहीं करीब 5 दर्जन साधु संतों को माला पहनाकर उन्हें अंचला से सम्मानित किया।
श्याम बिहारी चौरसिया, अशोक गुप्ता एवं रामकृपाल चौरसिया ने अद्वैत शिवशक्ति परमधाम डूहां के परिवज्रकाचार्य स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी को जहां माला पहनाकर वस्त्रों से सम्मानित किया वहीं यज्ञाचार्य पंडित रेवती रमण तिवारी व उनकी टीम को भी आंचल प्रदान कर सम्मानित किया।
अंत में गुरु आरती के बाद यज्ञ का समापन करते हुए महाप्रसाद का वितरण भी शुरु हो गया।
इस महायज्ञ के आयोजन की व्यवस्था  में सौरभ सिंह ''गोलू", सुनील सिंह, दीपक गुप्ता, संजय चौरसिया उर्फ सन्नी, अक्षय मौर्य, रवि चौरसिया, सुधीर चौरसिया, रोहित चौरसिया उर्फ गप्पू, अंगद मौर्या, शिवम चौरसिया, विवेकानन्द गुप्ता, रामचन्दर राजभर, रोहित राजभर, अजय कुमार, दीपक राजभर, मनीषा चौरसिया, तमन्ना चौरसिया, झाबर तुरहा, दुर्गविजय, राजेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बप्पी गुप्ता, परशुराम बम, मानिक चन्द चौरसिया, अमरजीत सिंह, अनूप सिंह, अभिषेक चौरसिया, कृष्णा मद्धेशिया आदि प्रमुख रूप से लगे रहे। मौनी बाबा के विशेष वाहक मान्धाता सिंह एवं एस.एन. यादव भगवान की सेवा में लीन दिखे।



विज्ञापन