बलिया। उल्लेखनीय है कि आज रविवार को थाना दुबहड़ उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह थाना हाज से रवाना होकर क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि एक फोन कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बसरिकापुर के राजेन्द्र यादव पुत्र छोटे लाल के यहां घरेलू गैस सिलेण्डर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना प्राप्त होते तत्काल थाना पुलिस टीम के उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर अपनी सूझ-बूझ से गैस सिलेण्डर में लगी आग को बुझाया । आग से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई तथा कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से बचाया । ग्रामवासियों द्वारा उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।



