शारदा नारायण हॉस्पिटल में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम

मऊ । लोगों को जागरूक करने और पृथ्वी की रक्षा करने के लिए शारदा नारायण हॉस्पिटल में आज पृथ्वी दिवस मनाया गया ।
इसी क्रम में सोमवार को हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने डिस्चार्ज होकर जा रहे मरीजों को 
पौध वितरण कर उनको बताया की पौधे लगाना कितना ज़रूरी है पानी पीने के लिए कई लोग प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते हैं या अगर रीयूज भी कर रहे हैं, तो भी कभी न कभी उन्हें फेंकना ही पड़ता है, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण होता है। प्लास्टिक को रिसाइकिल होने में काफी समय लगता है। इसलिए प्लास्टिक की बोतल की जगह स्टील, तांबे या कांच की बोतल का इस्तेमाल करें। बाहर जाते समय अपने साथ पानी की बोतल लेकर चलें ताकि आपको बाहर से प्लास्टिक की पानी की बोतल का इस्तेमाल न करना पड़े। 
साथ ही डॉ सिंह ने उपस्थित लोगों से पौध वितरण की अपील भी की और संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर दर्जनों पौधों को एक वर्ष में लगाना चाहिए। कार्यक्रम में हॉस्पिटल की आपरेशन इंचार्ज शोमा सहित सभी नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।



विज्ञापन