पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण

बलिया।आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों की परेड ग्राउंड पर परेड की एकरूपता व अच्छे प्रदर्शन हेतु टोलीवार ड्रिल की कार्रवाई का निरीक्षण कर परेड को ज्यादा आकर्षक/ सुसज्जित एवं बेहतर तरीके से कराने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 
तत्पश्चात पुलिस क्लब का निरीक्षण कर सम्बंधित को मरम्मत और साफ-सफाई आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन गौरव कुमार शर्मा एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन