शमसुद्दीनपुर प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में कमलसागर ने भीमपुरा को 30 रनों से हराया

कमलसागर के विराट के विराट प्रदर्शन से कमलसागर विजयी 
बेल्थरा रोड, बलिया। स्थानीय तहसील अंतर्गत शमसुद्दीनपुर गांव में आयोजित रात्रि कालीन कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता "शमसुद्दीनपुर प्रीमियर लीग" के उद्घाटन मैच में बुधवार को कमल सागर ने भीमपुरा को 30 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। 
बेल्थरा रोड अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया रात्रि कालीन क्रिकेट लीग का उद्घाटन 

इससे पूर्व शमसुद्दीनपुर प्रीमियर लीग सीजन -2 के प्रथम दिन बेल्थरा रोड नगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने कमेटी के सदस्यों के साथ दूधिया रोशनी से सराबोर मैदान में फीता काट और बैटिंग कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान शमसुद्दीन पुर गांव के प्रधान अशोक यादव और पूर्व प्रधान अरविंद यादव ने मुख्य अतिथि की अगवानी की। 
विराट बने एसपीएल सीजन 2 के प्रथम मैन ऑफ द मैच
मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन के बाद कमलसागर और भीमपुरा के कप्तानों के बीच टास हुआ, टास जीत कर भीमपुरा के कप्तान विशाल ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया, बैटिंग करने उतरी कमलसागर की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में विराट के 34 रनों की बदौलत 6 विकेट खोकर 101 रन बनाया जवाब में भीमपुरा की टीम निर्धारित आठ ओवरों में 7 विकेट होकर केवल 71 रन ही बना सकी । कमल सागर के बल्लेबाज विराट को 34 रन बनाने और मैच में दो कैच लेने पर मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। भीमपुरा की टीम ने मैच में खूब अतिरिक्त रन लुटाए। अंपायर की भूमिका में सौरभ और श्याम जीत, स्कोरर की भूमिका में टीपू मिश्रा जबकि कमेंटेटर की भूमिका में डॉक्टर बेचन यादव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपीएल सीजन 2 के सफल आयोजन के लिए एसपीएल समिति के अध्यक्ष बलवंत यादव, उपाध्यक्ष जय सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अमरजीत यादव सहित रामजन्म यादव, सुधाकर मिश्र, प्रमोद यादव, विशाल यादव आदि लग रहे।


विज्ञापन