चंद्रशेखर जी ने अटल जी से कहा मैं कभी सांप्रदायिक शक्तियों को समर्थन नहीं दे सकता - राम गोविंद चौधरी

बीएसपी के कैडर भी रमाशंकर को जिताने में लगेंगे...!

बलिया । 71- सलेमपुर और 72 - बलिया लोकसभा के लिए प्रमुख दलों / गठबंधनों के प्रत्याशियों के नामांकन के बाद बलिया जनपद में भी चुनाव प्रचार का बिगुल बज चुका है।
इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी ने मीडिया के सवालों का खुलकर जवाब दिया... 
मीडिया के सवाल- सनातन पांडे और नीरज शेखर में सबसे बड़ा समाजवादी कौन..? के सवाल पर उन्होंने कहा कि अटल जी ने चंद्रशेखर से समर्थन मांगा तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि आप सांप्रदायिक हो गये हैं, आपको समर्थन नहीं दे सकता..! उन्होंने सनातन पांडे और नीरज शेखर में सबसे बड़ा समाजवादी सनातन पांडे को बताया। 
बीफ की बात करने वाली भाजपा ने गाय के मांस को निर्यात करने वालों से ढाई हजार करोड़ का चंदा लिया 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा गाय और बीफ पर दिए गए बयानों के बाद सिकंदरपुर विधायक मो० जियाउद्दीन रिज़वी का भी बयान आया था जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी थी कि यदि आप सच्चे संत हैं तो इन स्लॉटर हाउसों को बंद कराएं, इन्हीं सवालों पर श्री चौधरी ने भी मीडिया से कहा कि गाय और बीफ की बात करने वाली भाजपा ने गाय के मांस को निर्यात करने वालों से ढाई हजार करोड़ का चंदा लिया। कोई अपनी माता को कटवाने के नाम पर चंदा लेगा क्या.?, भाजपा के लिए गौ माता केवल दिखावा हैं। क्यों नहीं भाजपा सरकारें बीफ उत्पादन करने वाले स्लाटर हाउसों को बंद करवातीं हैं।
भाजपा का जनता की सरोकारों से कोई वास्ता नहीं- पूर्व मंत्री 
उन्होंने गठबंधन प्रत्याशियों के जीत के सवाल पर स्पष्ट कहा कि भाजपा का जनता के सरोकारों से कोई वास्ता नहीं। बलिया से सनातन पांडे चुनाव जीत चुके हैं, रमाशंकर राजभर को जनता चुनाव जीता रही है, आप आगे-आगे देखते रहिए बीएसपी के कैडर भी रमाशंकर को चुनाव जीताने में लग जाएंगे ।

विज्ञापन