वन विभाग द्वारा लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

सिकंदरपुर, बलिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय सिकन्दर पुर में रविवार को सूचना प्राप्त हुई कि सिकन्दर पुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा भरथांव में हरे प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों का अवैध कटान हो रहा है, प्राप्त सूचना के आधार पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सिकन्दर पुर शिवम गुप्ता के नेतृत्व में प्रभागीय प्रवर्तन दल व सिकन्दर पुर रेंज के कर्मचारियों के त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भरथांव में अवैध कटान के विरुद्ध छापेमारी की गई । मौके पर अवैध कटान करते हुए व अभिवहन करते अभियुक्तों तेज सिंह व श्याम बाबू ठेकेदार के साथ साथ ट्रैक्टर चालक नथुनी यादव को रंगेहाथ पकड़ा गया तथा एक ट्रैक्टर ट्रॉली , टांगा, फावड़ा व डीजल चलित आरी जब्त किया गया। आज की कार्यवाही में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अंजनी सिंह ,वन दरोगा मुकेश राय , वन दरोगा संजीव गुप्ता , दत्तात्रेय सिंह तथा माली सूरज भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन