बलिया। 71 - सलेमपुर से 1776482 मतदाता और 72- बलिया से 1923645 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने सांसद चुनेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के अनुसार 71- सलेमपुर से कुल 1776982 मतदाता अपने लिए सांसद का चुनाव करेंगे जिनमें 945511 पुरुष 831404 महिला और 67 थर्ड जेंडर के मतदाता होंगे। कुल 1872 मतदान केंद्रों में शहरी क्षेत्रों में 176 और 1696 ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं 72 -बलिया से कुल 1923645 मतदाता अपने लिए सांसद का चुनाव करेंगे जिनमें कुल 1996 मतदान केंद्रों में शहरी क्षेत्रों में 189 और ग्रामीण क्षेत्रों में 1807 बनाए गए मतदान केंद्रों पर 1032943 पुरुष, 890639 महिला और 63 थर्ड जेंडर के मतदाताओं द्वारा अपना सांसद चुना जाएगा।
विधानसभावार देखें तो 71- सलेमपुर के 340- भाटपार रानी में 186780 पुरुष, 161016 महिला और 9 थर्ड डेंजर सहित 341805 मतदाता, 341-सलेमपुर (सु०) में 178436 पुरुष 163649 महिला और 2 थर्ड जेंडर सहित 342087 मतदाता, 357 -बेल्थरा रोड (सु०) में 198955 पुरुष 171679 महिला और 16 थर्ड जेंडर सहित कुल 370650 मतदाता, 359- सिकंदरपुर में 165644 पुरुष, 144090 महिला और 4 थर्ड जेंडर सहित कल 309738 मतदाता एवं 362 - बांसडीह में 221696 पुरुष, 190970 महिला और 36 थर्ड जेंडर सहित कुल 412702 मतदाता भाग्य विधाता बनेंगे। वहीं 72 - बलिया की बात करें तो विधानसभा 360-फेफना से 177559 पुरुष और 152598 महिला सहित 330157 मतदाता, 361- बलिया नगर से 199873 पुरुष, 166764 महिला और 22 थर्ड जेंडर के मतदाता, 363- बैरिया से 198413 पुरुष, 1769614 महिला और 13 थर्ड जेंडर के मतदाता, 377- जहूराबाद (गाजीपुर) से 223734 पुरुष, 199747 महिला और 1 थर्ड जेंडर सहित 423482 मतदाता एवं 378- मोहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) से 233364 पुरुष, 201916 महिला और 27 थर्ड जेंडर सहित कुल 435307 मतदाता अपने लिए सांसद का चुनाव करेंगे।



