बेल्थरा रोड, बलिया। स्थानीय तहसील अंतर्गत बिहरा हरपुर ग्राम में सोमवार को अखिल भारतीय राजभर संगठन की ओर से राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर के विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और पराक्रम की चर्चा करते हुए उन्हें युगपुरुष की संज्ञा से विभूषित किया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा के पूर्व सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव महान योद्धा व राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उनके आदर्श वर्तमान समय में पूर्ण रूप से प्रासंगिक हैं, जिनका अनुसरण कर सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है।
वक्ताओं ने महाराजा के जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद बब्बन राजभर, कटेश्वर प्रसाद, चंद्रदेव राजभर, जंगी प्रसाद, जयप्रकाश, रामअवतार, डॉ रामानंद, मुन्नीलाल राजभर, ग्राम प्रधान प्रभा शंकर राजभर सहित राजभर संगठन से जुड़े भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।