मऊ। जनपद के प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह को रोटरी क्लब का असिस्टेंट गवर्नर नामित किया गया है। डिस्ट्रीक 3120 के डिस्ट्रीक गवर्नर डॉ आशुतोष अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 के लिए डॉ सिंह को असिस्टेंट गर्वनर के रुप में नामित किया। इस दौरान मऊ, गाजीपुर व बलिया जनपद में रोटरी क्लबों द्वारा किए जाने वाले कार्यो की देखरेख का उत्तरदायित्व डॉ संजय सिंह को होगा।
इस मनोनयन पर डॉ संजय सिंह ने कहा कि यह उत्तरदायित्व समाज में सार्थक कार्य करने की प्रेरणा देगा। इससे पूर्व भी रोटरी क्लब अध्यक्ष सहित अनेक पदों पर कार्य करते हुए समाज के सभी क्षेत्रों में बेहतर करने का प्रयास किया गया है। वर्ष 2025-26 के दौरान तीनों जनपदों में आमजन के जीवन में उत्थान से लेकर साहित्य-संस्कृति और समाज के लिए कुछ बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। डॉ सिंह के मनोनयन पर लायन्स क्लब, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ओम कोशिश रिर्सच फाउंडेशन, केएस मानवाधिकार संगठन, विश्वगर्भा संगठन सहित सैकड़ों लोगों ने डॉ सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।



