पुलिस लाइन में तैनात ढाई दर्जन मुख्य आरक्षियों का जनपद के विभिन्न थानों पर स्थानांतरण

बलिया । जनपद में जनहित और प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुलिस लाइन से ढाई दर्जन मुख्य आरक्षियों को जनपद के विभिन्न थानों पर स्थानांतरित किया गया है। सर्वाधिक 14 आरक्षियों की तैनाती नरहीं थाने पर हुई है। वहीं पुलिस विभाग में निलंबन के बाद खाली चल रहे क्षेत्राधिकारी सदर के पद पर नवागत सीओ श्याम कांत की तैनाती पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने  जनपद में पुलिस व्यवस्था को पटरी पर लाने के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के पद पर नवागत क्षेत्राधिकारी श्याम कांत को तैनाती दी है, वहीं पुलिस लाइन में तैनात (विभिन्न जनपदों से आए) 30 मुख्य आरक्षियों को नवीन तैनाती दी है। नवीन तैनाती सर्वाधिक नरहीं थाने पर हुई है। नरहीं थाने पर 14 आरक्षियों की तैनाती की गई है। बाकी बैरिया, हल्दी, गड़वार, कोतवाली और सुखपुरा थानों पर हुई है। 
पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन तैनाती के बाद नरहीं थाने की व्यवस्था पटरी पर आएगी क्योंकि अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई के बाद यहां आरक्षियों की संख्या कम हो गई थी। पुलिस अधीक्षक ने वहां बड़ी संख्या में तैनाती देकर व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने का प्रयास किया है।



विज्ञापन