एल & टी के सह संस्थापक हेनिंग होल्क - लार्सन की जयंती पर रक्तदान शिविर

सह संस्थापक हेनिंग होल्क - लार्सन की जयंती 4 जुलाई सुरक्षा दिवस के रूप में मनाई गई
मऊ। लार्सन ऐंड टुब्रो (एल&टी) के सह संस्थापक हेनिंग होल्क - लार्सन की जयंती 4 जुलाई सुरक्षा दिवस के रूप में मनाई गई। 
इस अवसर पर आज एल&टी के स्थानीय कार्यालय पर अपने सह संस्थापक की जयंती पर एल&टी के कर्मयोगी साथियों ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। आज के रक्तदान शिविर में उन्होंने 24 यूनिट खून का दान किया। 
ज्ञात हो कि एल&टी रेल विकास निगम लिमिटेड के साथ औंड़िहार - भटनी रेल खंड के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ कर रही है। एल&टी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुधीर रायपु रेड्डी के नेतृत्व में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से मुल्ला नफीस ,जावेद खान, जयदीप मित्रा, राज नारायण, गौरव, चंदन मेहतो, राजेंद्र कुमार, मनिंदर कुमार, राकेश, शाहनवाज, निहार, प्रकाश जेना, दिव्यांशु, विश्वनाथ, राहुल, सूरज, छोटू, अनिर्बान, सर्वेश, अंकित, धीरेंद्र आदि शामिल रहे।


विज्ञापन