विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

सिकन्दर पुर, बलिया। विश्वकर्मा महासभा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रवि कुमार पासवान को विश्वकर्मा समाज के नेता लाल बचन शर्मा के साथ हुई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पत्रक सौंपा।
उपजिलाधिकारी को दिए पत्रक के माध्यम से मांग किया है कि 24-06-2024 को तहसील में एसडीएम चैंबर के सामने सपा नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ता और विश्वकर्मा समाज के नेता लाल बचन शर्मा पुत्र स्व० स्नेही शर्मा निवासी मिल्की मुहल्ला सिकन्दर पुर बलिया पर जानलेवा हमला कर मारा-पीटा जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े।
मौके पर उपस्थित लोगों ने किसी तरह हाॅस्पीटल पहुंचाया। अगले दिन लोगों के आक्रोश के कारण थानाध्यक्ष सिकन्दर पुर द्वारा एफ.आई.आर. तो दर्ज की गयी परन्तु अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। अभियुक्त खुलेआम घुम रहा है। चुंकि मामला एसडीएम कार्यालय के सामने का है। मांग किया है कि तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा विश्वकर्मा समाज बहुत बड़े आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 
ज्ञापन देने वालों में भाजपा के पूर्व विधायक भगवान पाठक, मंजय राय, गणेश सोनी, रामनाथ शर्मा, मनोज शर्मा, छट्ठू लाल शर्मा, मुन्ना शर्मा, पंचानन शर्मा, विजय शर्मा, राजा मुनी शर्मा राधेश्याम शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन