थाना रसड़ा पुलिस द्वारा चाकू गोदकर हत्या करने वाला एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियंत्रण व संदिग्ध व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो० फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस टीम को आज महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
उल्लेखनीय है कि प्रभारी निरीक्षक रसड़ा क्षितीज त्रिपाठी थाना हाजा से रवाना होकर अपराध नियंत्रण व संदिग्ध वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास सुचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 356/2024 धारा 115(2).352.351(3).103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से सम्बन्धित अभियुक्त नाथ बाबा पोखरे के पास रामलीला मैदान के पास मौजूद है, जो कहीं भागने की फिराक में है, इस सूचना पर विश्वास कर रसड़ा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 01 नफर वांछित अभियुक्त धनजी उर्फ गोलू राजभर पुत्र हरिशंकर राजभर निवासी वार्ड नं0 21 कस्बा रसड़ा उत्तर पट्टी थाना रसड़ा जनपद बलिया को दिनांक 28.07.2024 को समय करीब 10.25 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।
अवगत कराना है कि दिनांक दिनांक 08/07/2024 को समय करीब सायं 06 बजे 02 अभियुक्तों द्वारा रमावती पत्नी छोटक थाना रसड़ा को चाकू मारकर हत्या कर दिया था, जिसके सम्बन्ध में 01 नफर अभियुक्त की पूर्व में गिरफ्तारी किया जा चुका है ।

*संबंधित अभियोग *
1. मु0अ0सं0 356/2024 धारा 115(2).352.351(3).103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. धनजी उर्फ गोलू राजभर पुत्र हरिशंकर राजभर निवासी वार्ड नं0 21 कस्बा रसड़ा उत्तर पट्टी थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 क्षितिज त्रिपाठी थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
2. का0 अंकुर वर्मा थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
3. का0 पवन कुमार वर्मा थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
4. म0का0 सुषमा यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया ।


विज्ञापन