बलिया जिले में प्रभारी निरीक्षक पकड़ी प्रभारी निरीक्षक बैरिया बनाए गए

बैरिया निरीक्षक को पुलिस लाइन भेजा गया 

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में जनहित व प्रशासनिक हित में तात्कालिक प्रभाव से बदलाव करते हुए नई तैनाती दी है। 
बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा जनहित प्रशासनिक हित में दो निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार प्रभारी निरीक्षक पकड़ी राजेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक बैरिया का प्रभार देते हुए प्रभारी निरीक्षक बैरिया धर्मवीर सिंह को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन