बलिया। वर्ष 2024-25 में एग्री जंक्शन केन्द्रों की स्थापना हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की स्कूटनी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे से विकास भवन के सभागार में की जायेगी। जिले के समस्त आवेदकों को सूचित करते हुए जिला उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया है कि 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे विकास भवन के सभागार में अपने समस्त शैक्षिक मूल अंक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र/आधार एवं अन्य सम्बन्धित मूल अभिलेखों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्कूटनी कराना सुनिश्चित करें। समिति के द्वारा परीक्षणोपरान्त गुणदोष के आधार पर लाभार्थियों के चयन की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।



