बलिया में घाघरा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर डूबा

डूब रहे साथी को बचाने में लगाया छलांग, नहीं लगा सुराग 

बेल्थरा रोड, बलिया। बेल्थरा रोड नगर निवासी एक 14 वर्षीय किशोर घाघरा नदी में नहाते समय नदी में डूब गया। किशोर के डूबने की खबर सुनते ही वहां पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक नदी में महाजाल डाल कर किशोर को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया है। 
बलिया के बेल्थरा रोड नगर के वार्ड नंबर 6 निवासी राजेश कुमार गोंड ठेला लगाने का कार्य करता है, राजेश के तीन पुत्र हैं। सोमवार की सुबह राजेश का मंझला पुत्र बेल्थरा बाजार स्थित घाघरा नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया, नहाने के दौरान एक दोस्त डूबने लगा यह देख 14 वर्षीय किशोर रितेश उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा इस दौरान वह तेज नदी की धार में फंस गया, उसका डूब रहा साथी तो बच गया परंतु रितेश खुद को डूबने से नहीं बचा सका। इस घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने नदी महाजाल डालकर किशोर को ढूंढने की कोशिश की, समाचार लिखे जाने तक किशोर का कहीं पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
वहीं एनडीआरएफ को भी घटना की सूचना दे दी गई है।


विज्ञापन