बलिया जिले में रोजगार मेला कल 31 अगस्त को

बलिया। उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरूप "मिशन रोजगार' के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया के कैम्पस में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 31 अगस्त को जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय में आयोजित है। 
मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कई टेक्निकल एवं नान टेक्निकल कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस मेले में प्रतिभाग करने वाले आई०टी०आई०, डिप्लोमा आदि टेक्निकल योग्यताधारी अभ्यर्थियों का rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर रोजगार प्राप्ति हेतु पंजीयन भी कराया जायेगा। सभी अभ्यार्थी अपनी शैक्षिक योग्यता की छाया प्रति व (बायोडाटा) के साथ प्रातः 11 बजे उपस्थित हों।


विज्ञापन