निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह बलिया कोतवाली के कोतवाल बने

निरीक्षक रामायण सिंह प्रभारी निरीक्षक बैरिया बनाए गए 

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा अपराध निरीक्षक कोतवाली रामायण सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाए जाने के कुछ घंटों बाद ही प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह को प्रभारी निरीक्षक बैरिया बनाने के बाद पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को बलिया कोतवाली का नया कोतवाल बना दिया गया।
आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा जनहित/प्रशासनिक हित में जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने हेतु बड़े पैमाने पर फेर-बदल किए गए थे उसी क्रम में रामायण सिंह को अपराध शाखा कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया था। फेर-बदल के कुछ घंटों बाद ही रामायण सिंह को प्रभारी निरीक्षक बैरिया बनाते हुए निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को कोतवाली का कोतवाल बना दिया गया। निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर बलिया कोतवाली का कोतवाल बनाया गया है।





विज्ञापन