उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे नि:शुल्क यात्रा

निःशुल्क यात्रा हेतु प्रवेश पत्र की छायाप्रति परिचालक को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा 

बेल्थरा रोड, बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 की परीक्षा हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी नि:शुल्क यात्रा कर सकते हैं।
उक्त जानकारी देते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बेल्थरा रोड डिपो राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी को अपने साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती द्वारा जारी प्रवेश पत्र की छायाप्रति अनिवार्य रूप से परिचालक ( कंडक्टर ) को देना होगा, तभी वह नि:शुल्क यात्रा कर सकते हैं। जिस तरह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर समस्त माताओं एवं बहनों को नि:शुल्क सेवा प्रदान की गई है उसी तरह पुलिस की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को भी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा की गई है।


विज्ञापन