निःशुल्क काक्लियर इम्प्लाण्ट सर्जरी कराए जाने हेतु अपना पंजीकरण अवश्य कराएं

बलिया। जनपद के समस्त ऐसे मुक-बधिर दिव्यांग बच्चे जिनकी आयु 0-05 वर्ष (शून्य 
से पांच वर्ष) के मध्य है, जो बोल व सून नहीं पाते हैं, का काक्लियर इम्प्लाण्ट सर्जरी कराकर समाज की मुख्यधारा से जोड़े जाने हेतु निःशुल्क काक्लियर इम्प्लाण्ट सर्जरी कराया जाता है, जिसमें सम्बन्धित चिकित्सालय को रूपये छ: लाख प्रदान किये जाते हैं, एवं शून्य से 15 वर्ष तक के ऐसे दिव्यांगजन जिनके किसी कारणवश हाथ-पैर टेढ़े-मेढ़े हो गये हैं की शल्य चिकित्सा किये जाने हेतु करेक्टिव सर्जरी (शल्य चिकित्सा) योजना संचालित है। उक्त योजनान्तर्गत इच्छुक दिव्यांगजन कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन के कक्ष संख्या 07 में किसी भी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन