बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा जिले कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने हेतु जनहित / प्रशासनिक हित में पुलिस लाइन में तैनात ११ उपनिरीक्षकों को नवीन तैनाती देते हुए दो उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दूसरे थानों पर जिम्मेदारी दी गई है।
उ०नि० राम प्रसाद बिंद को पुलिस लाइन से थाना बैरिया, उ०नि० शैलेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना बांसडीह, उ०नि० राम शरण यादव को पुलिस लाइन से थाना गड़वार, उ०नि० धर्मदेव चौहान को पुलिस लाइन से थाना सुखपुरा, उ०नि० साहब यादव को पुलिस लाइन से थाना सहतवार, उ०नि० अरविन्द कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना पकड़ी, उ०नि० अजय पाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा थाना सिकन्दर पुर, उ०नि० सौरभ कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना बांसडीह रोड, उ०नि० सुरेन्द्र नाथ को पुलिस लाइन से थाना नरहीं, उ०नि० आफताब आलम को पुलिस लाइन से थाना उभांव, उ०नि० रमेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना रेवती, उ०नि० रमेश चन्द्र द्विवेदी को थाना उभांव से थाना हल्दी और उ०नि० कमलाशंकर गिरि को
चौकी प्रभारी कस्बा थाना सिकन्दर पुर
से थाना दोकटी भेजा गया है।
संबंधित उपनिरीक्षकों को शीघ्र आदेश अनुपालन को कहा गया है।



