मंडल रेल प्रबंधक ने किया सिवान-हथुआ-पंचदेवरी रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण

वाराणसी, 07 अगस्त, 2024; मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव अपने निरीक्षण यान से आज 07 अगस्त ,2024 को सीवान-हथुआ-पंचदेवरी रेल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण कर रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं इस रेल खण्ड पर संरक्षा का निरीक्षण किया । विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने सिवान-हथुआ-पंचदेवरी रेल खण्ड का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने किमी 10/16 पर स्थित समपार फाटक सं 10 पर बने (लिमिटेड हाइट सब वे ) अंडर पास का निरीक्षण किया और संबंधित को जल जमाव का स्थाई हल निकालने का निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने गाड़ियों के सुचारू परिचालन हेतु सिगनलों की स्पष्ट दृश्यता के लिये रेलवे ट्रैक के किनारे जमे हुए धनी झाड़ियों को अतिशीघ्र साफ कराने का सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया । 
तदोपरान्त मंडल रेल प्रबंधक ने अपने निरीक्षण यान से निरीक्षण करते हुए पंचदेवरी स्टेशन पहुँचे और पंचदेवरी स्टेशन का गहन निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचदेवरी में 05 बेड बने हुए गार्ड/लोको पायलेट रनिंग रूम को और विकसित करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने अपने निरीक्षण में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने के लिये अलग से रास्ता बनाने का निर्देश दिया।  
इस निरीक्षण के अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ऋषि श्रीवास्तव ,उप मुख्य इंजीनियर (गति शक्ति) आई. सी. सुभाष, सहायक मंडल इंजीनियर सीवान राजेश कुमार मिश्रा, सहायक परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) हीरा लाल, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।
मंडल रेल प्रबंधक अपने विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान सीवान- हथुआ-पंचदेवरी रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा,यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई ,पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के पुनश्चर्या प्रशिक्षण समेत सक्षमता प्रमाण पत्र एवं पी एम ई प्रमाण पत्रों की जाँच की तथा अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त रेल खण्ड के रेल पथ,रेल बैलास्ट,ट्रैक स्क्रीनिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट, काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी । 

विज्ञापन