रिपोर्ट - ओमप्रकाश सिंह
बेल्थरा रोड, बलिया। बलिया जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य को लेकर कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक स्तरीय संगठनात्मक बैठक बेल्थरा रोड के एक मैरिज हॉल में जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से उत्साहित कांग्रेसियों ने आज बेल्थरा रोड के एक मैरिज हॉल में ब्लॉक स्तरीय संगठनात्मक बैठक कर स्थानीय कांग्रेस कमेटी में जान डालने की कोशिश की। इस कोशिश में अन्य दलों के एक दर्जन से अधिक नेताओं / कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हम निचले स्तर से प्रयास कर रहे हैं इसके लिए कांग्रेस पार्टी के लोग ग्राम प्रधानी और जिला पंचायत में पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेंगे जिससे पार्टी को विधानसभा चुनावों से पहले नई ऊर्जा प्राप्त हो सकेगी। इसीलिए इससे पहले संगठन में फेर बदल किए जा रहे हैं
बलिया जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है और यह खेल ऊपर से नीचे की ओर बढ़ रहा है। अब आप देख ही रहे हैं केशव मौर्य की हालत एक फुटबॉल जैसी हो गई है दिल्ली से मारा जाता है तो लखनऊ आते हैं और लखनऊ से मारा जाता है तो दिल्ली जाते हैं, इनका तालमेल आपस में ही नहीं है। इसका लाभ हमारे इंडिया गठबंधन को होने वाला है।
बैठक में मोहम्मद शमीम, फैयाज अहमद फारूकी, फिरोज अहमद, दिलशाद आलम, दानिश, मोहम्मद शाहबेज, दिलशाद अहमद, खुर्शेद अहमद, मोहम्मद वाजिद ने अन्य पार्टियों की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शशिकांत त्रिपाठी, सीयर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पांडे, अहमद कमाल "लड्डन", अखिलेश कनौजिया ने भी संबोधित किया।



