बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में जनपद में हो रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक उ.नि. महेन्द्र रावत हमराहियों सहित देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन, तलाश वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 186/2024 धारा 87/137(2) बी.एन.एस. से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त संदीप राम उर्फ मूर्ती राम पुत्र तुलसी राम ग्राम बरवां थाना सुखपुरा जनपद बलिया को काशीराम आवास टकरसन से समय करीब 09.25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।



