देवरिया, 18 अगस्त, 2024। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज रविवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रु 60.64 करोड़ की लागत से अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। स्टेशन निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, वाटर ड्रेनेज, पाथ वे, आगमन-प्रस्थान द्वार, पार्किंग, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म संख्या 01 के विस्तार, शेड एवं फाल सीलिंग , प्रवेश एवं निकास मार्ग,साफ-सफाई तथा रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया तथा अमृत भारत स्टेशन के प्रस्तावित स्वरूप को निरीक्षण किया और समय सीमा के अंदर संपूर्ण कार्य को पूर्ण करने का सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
इस निरीक्षण में मंडल रेल प्रबंधक के साथ मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) कौशलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ऋषि श्रीवास्तव, उप मुख्य इंजीनियर निर्माण (गति शक्ति) आई. सी. सुभाष, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।
अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त रेल खण्ड के रेल पथ,रेल बैलास्ट,ट्रैक स्क्रीनिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट, काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखा ।



