जनपद बलिया में महावीरी झण्डा जुलूस के दृष्टिगत संशोधित यातायात व्यवस्था/डायवर्जन

बलिया। बलिया पुलिस द्वारा बलिया नगर में सोमवार को महावीरी झण्डा जुलूस के दृष्टिगत संशोधित यातायात व्यवस्था/डायवर्जन की गई है। इस दौरान बलिया नगर में छोटे बड़े वाहनों को डायवर्ट कर यातायात को सुगम बनाने की कोशिश पुलिस द्वारा की गई है।

*1. दुबहड़-* बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास दिनांक 19.08.2024 को समय 08.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा । यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो चिरैया मोड़ से सहतवार, बाँसडीह ,सुखपुरा, होते हुए गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से फेफना व नरहीं जायेगे ।

*2. शंकरपुर तिराहा बाँसडीह रोड-* रेवती, सहतवार, बाँसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बाँसडीह रोड के पास दिनांक 19.08.2024 को समय 08.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा । यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना, नरहीं जायेंगे ।

*3. हनुमानगंज-* सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास दिनांक 19.08.2024 को समय 08.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा । यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाना चाहते है, तो सुखपुरा बाँसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा,गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरहीं जायेगे ।

*4. फेफना तिराहा-* रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास दिनांक 19.08.2024 को समय 08.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा । यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें ।

*5. अगरसण्डा-* गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास दिनांक 19.08.2024 को समय 08.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा । यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें ।

*6.* एस सी कालेज से रेलवे स्टेशन/चौक क्षेत्र की तरफ, चित्तु पाण्डेय से रेलवे स्टेशन/विशुनीपुर मस्जिद की तरफ, विजयीपुर से धर्मशाला चौक क्षेत्र की तरफ व जापलिनगंज से नया चौक क्षेत्र/दुर्गा मन्दिर की तरफ दिनांक 19.08.2024 को समय 12.00 बजे से ई-रिक्शा, आटो, विक्रम, चार पहिया/ दो पहिया वाहन संचालित नहीं होगें ।
     
*महावीरी झण्डा जुलूस पर चार पहिया/दो पहिया/ विक्रम टेम्पू/ ई-रिक्शा की रुट व्यवस्था*

*रुट न01-* बहादुरपुर की तरफ से शहर में आने वाले विक्रम टेम्पू/ई-रिक्शा/ चार पहिया/ दो पहिया वाहन कुँवरसिंह चौराहे से ओवरब्रिज के ऊपर से जगदीशपुर तिराहा से वापस उसी रास्ते से बहादुरपुर होते हुए जायेंगे।
 
*रुट न02-* मालदेयपुर की तरफ से आने वाले विक्रम टेम्पू/ई-रिक्शा/ चार पहिया/ दो पहिया वाहन चित्तूपाण्डेय चौराहे से वापस उसी रास्ते मालदेयपुर या रेलवे क्रासिंग पार करते हुए गड़वार रोड होते हुए वापस जायेंगे।
 
*रुट न03-* कदम चौराहा की तरफ से शहर में आने वाले विक्रम टेम्पू/ई-रिक्शा/ चार पहिया/ दो पहिया वाहन एस.सी कालेज चौराहा से जापलिनगंज होते हुए कदम चौराहे की तरफ वापस जायेंगे ।

*रुट न04-* तिखमपुर मण्डी की तरफ से शहर में आने वाले विक्रम टेम्पू/ई-रिक्शा/ चार पहिया/ दो पहिया वाहन एनसीसी तिराहा होते हुये महुआ मोड़ ओवरब्रिज से टी.डी कालेज से कुँवर सिहं होते हुए तिखमपुर मण्डी की तरफ वापस जायेंगे ।

*रुट न05-* मिढ्ढा की तरफ से शहर में आने वाले विक्रम टेम्पू/ई-रिक्शा/ चार पहिया/ दो पहिया वाहन रोडवेज बस तिराहे से वापस उसी रास्ते मिढ्ढा की तरफ जायेंगे ।

*नोटः-* आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेंस, फायर टेंडर व विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को छुट रहेगी ।

    

विज्ञापन