बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम कुरैशी व हरिशंकर सिंह प्रभारी निरीक्षक नगरा बलिया के कुशल निर्देशन में नगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज शनिवार को उ. नि. समरेन्द्र मिश्रा हमराहियों के साथ देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारंटी/अभियुक्त/संदिग्ध वाहन के लिए क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 249/24 धारा 191(2), 110, 125, 115(2), 351(2),109, 61(2) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्तों नंद बिहारी पुत्र सिद्धनाथ, सिद्धनाथ पुत्र टेंगरी, सुनील पुत्र रामानन्द और बाल अपचारी पुत्र नंद बिहारी सभी निवासी चचयां थाना नगरा जनपद बलिया को मलप मोड़ के पास से समय 11.40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाना पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।



