महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उ०प्र० का बलिया आगमन 24 सितंबर को

महामहिम राज्यपाल के आगमन एवं भ्रमण के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था/ रूट डायवर्जन

24.09.2024 को समय प्रातः 06.00 बजे से सायं 21.00 बजे तक यातायात व्यवस्था/ रूट डायवर्जन

1. दुबहड़ – बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास दिनांक 24.09.2024 को समय 06.00 बजे से 21.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन नरहीं व फेफना  की तरफ जाना चाहते हैं, तो चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह ,सुखपुरा, होते हुए गडंवार(त्रिकालपुर तिराहा) से फेफना व नरहीं जायेगे ।

2. शंकरपुर तिराहा बाँसडीह रोड- रेवती, सहतवार, बाँसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बाँसडीह रोड के पास दिनांक 24.09.2024 को समय 06.00 बजे से 21.00 बजे  तक रोका जायेगा । यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना  की तरफ जाना चाहते हैं, तो सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना, नरहीं जायेंगे ।

3. सुखपुरा- सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को सुखपुरा  चौराहा के पास दिनांक 24.09.2024 को समय 06.00 बजे से 21.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाना चाहते है, तो सुखपुरा बाँसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा,गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरहीं जायेगे ।

4. फेफना तिराहा - रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास दिनांक 24.09.2024 को समय 06.00 बजे से 21.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें ।

5. अगरसण्डा- गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास दिनांक 24.09.2024 को समय 06.00 बजे से 21.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें ।

6. महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल उ०प्र० के हेलीपैड पुलिस लाइन से कार्यक्रम स्थल जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बसन्तपुर आगमन व प्रस्थान के समय टी०डी० कालेज चौराहा सिविल लाइन से जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय तक सभी प्रकार के वाहनों(दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया) आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा ।

 महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उ०प्र० के आगमन व प्रस्थान के समय सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया) को टी० डी० कालेज चौराहा से मिड्ढी, एन०सी०सी० तिराहा, तीखमपुर रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

 महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उ०प्र० के आगमन व प्रस्थान के समय सुखपुरा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया) को बसन्तपुर मोड़ से 50 मीटर पहले रोका जायेगा ।

 महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उ०प्र० के आगमन व प्रस्थान के समय बेरुआरबारी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया) को बसन्तपुर तिराहे से 50मीटर पहले रोका जायेगा ।



विज्ञापन