"श्री सारथी सेवा संस्थान" के सक्रिय सदस्य ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया

बलिया। सेवा के क्षेत्र में अग्रणी "श्री सारथी सेवा संस्थान" के सक्रिय सदस्य दीपक वर्मा ने अपना जन्मदिन गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ केक काटकर मनाया। 
आपको बताते चलें कि मानव सेवा को ही अपना धर्म मानने वाला "श्री सारथी सेवा संस्थान बलिया" अपने सामाजिक कार्यों से समाज में एक अलग पहचान बना चुका है। 
यह संस्थान उत्तर प्रदेश में जरूरतमंद लोगों के लिए ब्लड की व्यवस्था, "द उड़ान" के माध्यम से झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाले बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा, अनाथ, असहाय, आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की शादी कराना, निराश्रित और असहाय गरीब लोगों का इलाज कपड़े कंबल व छप्पर आदि की व्यवस्था करना, "हर गांव पीपल" के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, पशु पक्षियों के हित में "बेजुबान की आवाज" अभियान, सड़क दुर्घटना में घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी अलग पहचान बना चुका है। 
आज संस्थान के सक्रिय सदस्य नगरा थानांतर्गत इंदासो निवासी दीपक वर्मा का जन्मदिन गड़वार स्थित एक वृद्धाश्रम में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की उपस्थिति में संस्थान के अन्य सदस्यों के साथ केक काटकर और वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों को केक, फल, मिठाई और जरूरत के अन्य सामान देकर मनाया गया। 
इस अवसर पर रोहित शर्मा, दीपू पाठक, अभिकेश पाल, अजय कुमार, शशि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन