बेल्थरा रोड तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की नई टीम ने लिया शपथ

शासन-प्रशासन जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में संजीदा हों - सांसद 

बेल्थरा रोड, बलिया। तहसील सभागार में आज बुधवार को बेल्थरा रोड तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों अध्यक्ष  शौकत अली, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश उपाध्याय, मंत्री दिनेश प्रसाद राजभर को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन परवेज कमाल पाशा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष शौकत अली ने अन्य पदाधिकारियों में पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए शिवानंद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए सविता सिंह व संयुक्त मंत्री के लिए अहमद रज़ा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
शपथ ग्रहण समारोह में सांसद रमाशंकर राजभर भी रहे मौजूद 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने वादकारियों को न्याय दिलाने पर जोर दिया। जनता को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए सांसद ने कहा कि जनता न्याय के लिए भटक रही है। शासन प्रशासन जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में संजीदा नहीं है। ऐसे में अधिवक्ता ही पीड़ित को न्याय दिलाने में सक्षम है। 
विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बार-बेंच के बीच मधुर संबंध बनाने पर जोर दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शौकत अली ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया । मौके पर एसडीएम निशांत उपाध्याय, तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, नगर पंचायत के सभासद सद्दाम, ज्ञानचंद प्रजापति, सरफराज अहमद, नागेंद्र सिंह, अरुण राजभर, दिलीप जायसवाल, लालबहादुर सिंह, सविता पटेल, देवेंद्र गुप्त, संजीत गुप्ता सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन