बलिया पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश में आमजन सहित मीडियाकर्मियों से अपील

बलिया। जनपद बलिया के आमजन व पत्रकार बन्धुओं से बलिया पुलिस द्वारा पकड़ी थाने में वांछित एक अभियुक्त की तलाश में बलिया पुलिस की सहयोग करने की अपील की गई है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार सही सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा ₹ 25,000/- का नगद इनाम दिया जाएगा। साथ ही साथ सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा ।
स्क्रेच द्वारा बनाए गए फोटो में दिख रहा व्यक्ति बलिया पुलिस द्वारा पकड़ी थाने से संबंधित एक मुकदमें में वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त की तलाश हेतु जारी किये गये उक्त पम्पलेट को अधिक से अधिक सोशल मीडिया प्लैटफार्म (FACEBOOK, X, INSTAGRAM, etc), वाट्सएप ग्रुप्स, टेलीग्राम ग्रुप्स आदि के माध्यम से शेयर करते हुए शीघ्र अति शीघ्र अभियुक्त की तलाश में सहयोग करें । 
अभियुक्त के बारे में सही सूचना देने वाले व्यक्ति को एस.पी बलिया द्वारा ₹ 25000/- का इनाम दिया जाएगा तथा सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।


विज्ञापन