रिपोर्ट-ओमप्रकाश सिंह
महिला हेल्पलाइन नंबर और साइबर हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी विस्तृत जानकारी
बेल्थरा रोड, बलिया। सरकार व शासन की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे महिला/बालिका मिशन शक्ति फेज-5 के तहत डी ए वी इंटर कालेज बेल्थरा रोड में जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला जागरूकता एवं सुरक्षा के संबंध उभांव थाने की महिला आरक्षी निकुंबला व चौकी सीयर इंचार्ज देवेंद्र कुमार द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 1076, 181, 112, 102, 198, 101 व साइबर नंबर 1930 पर काल करने तथा सुरक्षा के बारे में गुड टच व बैड टच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, राष्ट्रीय परिवार लाभ, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति अत्याचार योजना, वृद्धा आश्रम संचालक, मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण सेवाएं, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, नगरीय क्षेत्र में दुकान निर्माण योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई।
महिला आरक्षी निकुंबला ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बच्चियों के अनेक सवालों का संतोष जनक उत्तर दिया तथा बच्चियों द्वारा क्रास सवालों में पूछा गया कि पुलिस विभाग में भर्ती एवं अन्य विभाग में भर्तियां किस आधार पर होती हैं और उम्र सीमा क्या होती है ? तैयारी के लिए क्या-क्या करना पड़ता है ? जिसका बहुत ही संतोषजनक उत्तर महिला आरक्षी द्वारा दिया गया जिससे बच्चियां संतुष्ट देखी गईं। इन बच्चियों द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित अनेक प्रकार की जानकारियां प्राप्त की गईं ।



