बलिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश व सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बैरिया तहसील में शनिवार को खाद्य पदार्थो में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिये विशेष अभियान चलाया। टीम ने बेसन, काली मिर्च, नमकीन एवं कलाकंद के कुल 09 नमूने संग्रहित किये ।
दीपावली गोवर्धन पूजा एव भैया दूज पर्व पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं खाद्य पदार्थो में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिये मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने खाद्य पदार्थ की दुकानों पर विशेष अभियान चलाया । टीम ने बैरिया तहसील के विभिन्न स्थानों से जांच हेतु बेसन के पांच, काली मिर्च के दो, नमकीन के एक एवं कलाकंद के एक नमूने संग्रहित किये।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, सतीश कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, धर्मराज शुक्ला एवं राकेश कुमार सम्मिलित रहे।



