बलिया। नाको भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी तथा समाजकार्य विभाग, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के विद्यार्थियों द्वारा एड्स नियंत्रण की जागरूकता हेतु शहर के रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज के कार्यक्रम में समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा *फ्लैश माब व नुक्कड़ सभा* का आयोजन का किया गया।
उक्त कार्यक्रम में बताया गया कि एड्स
एचआईवी नामक वॉयरस से होता है और एड्स हमारे शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता पर बुरा असर डालता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० आनंद कुमार ने बताया कि
एड्स कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है। यह असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित हुई सुई और संक्रमित खून के द्वारा फैलता है।
कार्यक्रम में अमर चेतना समिति के अमरदीप, नागेंद्र पांडे, राजेश एवं बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक, विश्वविद्यालय के अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



