श्री राम विवाह के साथ दो सौभाग्य शाली जोड़ों के शुभ विवाह के साक्षी बने भाजपा नेत्री रीना राव और आनंद स्वरूप महाराज

वैदिक रीति रिवाज से दो जोड़े जीवन भर के लिए एक हुए 
बेल्थरा रोड, बलिया। बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के ग्राम उधरन में चल रही रामलीला में प्रभु श्रीराम व सीता माता के विवाहोत्सव में दो जोड़े भी पूरे वैदिक रीति रिवाज से परिणय-सूत्र में बंधे। श्री रामलीला समिति उधरन के तत्वावधान में  रामलीला के पांचवें दिन प्रभु की आरती के बाद रामलीला की शुरुआत हुई। श्री रामलीला समिति उधरन के सानिध्य में प्रभु श्रीराम विवाह के साथ सौभाग्य शाली दो जोड़ों का भी शुभ विवाह पूरे वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ। यह विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रामलीला के पांचवें दिन शिव धनुष भंजन के बाद प्रभु श्रीराम की बारात रामपुर हनुमान परिसर से मंदिर गाजे-बाजे के साथ सुसज्जित होकर निकली।  रामलीला प्रेमी दर्शक नाचते-गाते डीजे एवं बैंड-बाजे के पीछे-पीछे चल रहे थे। गुरु विश्वामित्र के साथ प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों की नयनाभिराम छवि अत्यंत मनोहारी लग रही थी। 
श्रीराम बारात के साथ ही पीछे-पीछे दो वास्तविक वरों की बारात भी चल रही थीं। बारातियों में कौतूहल मिश्रित खुशी देखने लायक थी। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं, बारात रामलीला मंडप स्थल जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में पहुंचीं।
प्रभु श्रीराम के साथ प्रथम वर चिरंजीवी रघुनाथ पिता शंकर निवासी ग्राम मुस्तफाबाद जिला मऊ एवं दूसरे वर चिरंजीवी दीपक पुत्र भीम निवासी दरगाह जनपद मऊ से रामलीला स्थल पर बारात लेकर पहुंचे। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ दोनों अन्य वरों के द्वार-पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुए। उसके बाद प्रभु श्रीराम और माता जानकी का वरमाला कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात् चिरंजीवी दीपक पुत्र भीम ग्राम दरगाह, जिला-मऊ व आयु० सुमन पुत्री मुन्ना ग्राम गजिया पुर सेमरी, थाना भीमपुरा, बलिया के बीच वरमाला सम्पन्न हुआ। 
दूसरे वास्तविक वर चिरंजीवी रघुनाथ पुत्र शंकर ग्राम मुस्तफाबाद, थाना हलधर पुर जिला-मऊ व वधू आयु० गीता पुत्री इन्द्र जीत ग्राम सोधनपुर थाना भीमपुरा जिला-बलिया के बीच वरमाला कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
समस्त वैवाहिक कार्यक्रम भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों के बीच वैदिक रीति रिवाज के अनुसार आचार्य पंडित रितेश तिवारी एवं काशी से पधारे विद्वत् ब्राह्मणों द्वारा संपन्न हुए। रामलीला समिति की ओर से वर बधू को ढेर सारे उपहार भी विदाई में दिया गया। विधान सभा बेल्थरा रोड की भाजपा नेत्री रीना राव व स्वामी आनन्द स्वरुप  भी अपने सहयोगियों साथ पहुंच कर वर-वधू आशीर्वाद व आर्थिक सहयोग दिया। 
इस अवसर भाजपा नेत्री रीना राव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रति वर्ष होने चाहिए। उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्रीराम के साथ आपके विवाह सम्पन्न हुए हैं तो आपको श्रीराम के आदर्श भी धारण करने चाहिए।इस अवसर पर राहुल सिंह, टी एन मिश्रा, चुनमुन सिंह, नारायण चौहान, आनंद यादव, आनंद शर्मा, दिलीप चौहान, जितेन्द्र गुप्ता, चुन्नू सिंह, ओमप्रकाश, रामजन्म चौहान, रघुवीर यादव, प्रभात सिंह, प्रवीण मौर्य, राजू खान, सरफराज, भरत चौहान, प्रवीन प्रकाश मौर्य, सुरेश शर्मा, अश्वनी पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, चमन, मनोज खरवार आदि ने अपना सक्रिय योगदान दिया। 
भारी भीड़ के देखते हुए  व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु भीमपुरा पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन