राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सीयर ईकाई की संगठन विस्तार को लेकर बैठक

बेल्थरा रोड, बलिया। आज सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सीयर ईकाई के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र सीयर में आयोजित की गई।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कुमार के संगठन के प्रति समर्पण और कार्यों से प्रभावित होकर अन्य संगठनों को छोड़कर कई लोगों ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से बरकत अली, कृष्ण मोहन सिंह, ओमप्रकाश, रजनीश शर्मा और जयनाथ प्रसाद आदि रहे । आज की बैठक में परिषदीय अध्यापकों की समस्याओं सहित संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।इस मौके पर कोषाध्यक्ष अमरेश चंद, अंगद प्रसाद, देवेंद्र नाथ, विनय भूषण, अमित मौर्य सहित दर्जनों अध्यापक मौजूद रहे। 
बैठक की अध्यक्षता अखिलेश कुमार तथा संचालन महामंत्री कल्पनाथ ने किया।


विज्ञापन