उभांव पुलिस द्वारा दो नफर वारंटी गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान क्रम में आज रविवार को थाना उभांव प्रभारी विपिन सिंह व टीम द्वारा मु०न० 1149/23 से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त हरिओम गुप्ता पुत्र रामभगत गुप्ता निवासी मछली गली वार्ड नं० 2 कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया जिसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है जबकि इ०न० 292/24 से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश कुमार राजभर पुत्र हरिचरन राजभर निवासी नूरपुर राजपुर खंदवा थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा अपनी पत्नी को भरण पोषण का पैसा नहीं देने के कारण काफी धनराशि वारंटी के ऊपर बकाया हो जाने पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध वारंट जारी किया गया था । 
उक्त आदेश के पालन में वारंटियों / अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया। 




विज्ञापन