सेवानिवृत होने वाले कुल 11 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी में दी गई ₹ 4,72,43,790 की समापक राशि

वाराणसी। 01 नवम्बर, 2024। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल के नेतृत्व में 31 अक्टूबर 2024 को सेवानिवृत होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 11 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में उनके समापक धनराशि कुल चार करोड़ बहत्तर लाख तेतालीस हजार सात सौ नब्बे रूपये (रु 4,72,43,790) का भुगतान किया गया ।
 इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,सहायक कार्मिक अधिकारी रमेश उपध्याय, समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व् कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सबसे पहले सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिवाली एवं छठ की हार्दिक शुभकानाएं। इस उपरान्त उन्होंने कहा कि आज भारतीय रेलवे पर जो भी कीर्तिमान स्थापित हो रहे है उनमें रेलवे कर्मचारियों का महत्वपूर्ण भूमिका है ।सेवानिर्वृत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित व्यायाम,योगाभ्यास आदि करें और अपने बचे हुए समय को सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों की प्रतिपूर्ति करने में लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जाता है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव होता है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान कर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया ।
इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र एवं पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है । सतर्क रहें यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आपके अनुभव से हम आगे भी लाभ उठाते रहेंगे। आपको जब भी समस्या हो आप मिल सकते है। आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
 31 अक्टूबर 2024 को सेवानिवृत होने वाले 11 कर्मचारियों में रमेश प्रसाद मुख्य कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी, रमेश उप मुख्य टिकट निरीक्षक/गाजीपुर, राम आशीष उप मुख्य टिकट निरीक्षक/ गोरखपुर, परवीन आलम कार्यालय अधीक्षक, मनोरंजन प्रसाद कांटावाला/माधोसिंह, प्रहलाद कांटावाला/घुघली, बसन्त खलकी कांटावाला/झूंसी,अर्जुन यादव वरिष्ठ तकनिशीयन/मऊ, रामराज वरिष्ठ तकनिशीयन/बनारस, नन्दलाल खलासी/झूंसी तथा रामचन्द्र प्रजापति ट्रैकमेन्टेनर आदि कर्मचारी शामिल थे। 
इस आशय की जानकारी अशोक कुमार जन संपर्क अधिकारी, वाराणसी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

विज्ञापन