जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया। खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, बलिया द्वारा जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन आज मंगलवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में किया गया। प्रतियोगिता का उद्धघाटन कपिल देव राम उप निदेशक, नेहरू युवा केन्द्र बलिया द्वारा कुश्ती बाउट को हाथ मिला कर किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि को जवाहर लाल यादव, क्रीडा अधिकारी, बलिया द्वारा बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में 52 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ मेहनत और लग्न के साथ दृढ़संकल्प होकर खेल के क्षेत्र में जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर अजय प्रताप साहू, उप क्रीडा अधिकारी, अजय राज सिंह, सच्चित्तानन्द राय, धर्मेद्र पाण्डेय, रोहित भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। 
आज की प्रतियोगिता में 53 किग्रा भार वर्ग में प्रथम शनि कुमार, द्वितीय राज सिंह तृतीय रवि वर्मा, 57 किग्रा भार वर्ग में प्रथम चन्दन यादव, द्वितीय गोलू गुप्ता तृतीय कृष्ण कुमार ठाकुर, 61 किग्रा भार वर्ग में प्रथम अमरेन्द्र सिंह, द्वितीय आनन्द यादव तृतीय साहिल कुमार यादव 65 किग्रा भार वर्ग में प्रथम दीपक सिंह, द्वितीय विश्वजीत सिंह, तृतीय दीपक कुमार यादव 70 किग्रा भार वर्ग में प्रथम अब्दुल आजाद, द्वितीय नवीन कुमार यादव तृतीय लवकुश गुप्ता, 74 किग्रा भार वर्ग में प्रथम आकाश कुमार, द्वितीय सुरज चौरसिया तृतीय बल्ली यादव, 79 किग्रा भार वर्ग में प्रथम जय प्रकाश यादव, द्वितीय अश्वनी सिंह तृतीय दीपक यादव, 86 किग्रा भार वर्ग में प्रथम विनित कुमार चौहान, द्वितीय विजेन्द्र कुमार यादव तृतीय अमित यादव, स्थान पर रहे। निर्णायक सुधीर कुमार सिंह, अरविन्द गुप्ता, धनंजय मौर्य, मो० उजेर आदि रहे संचालन मो० जावेद अख्तर ने एवं क्रीडा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

                
                            
विज्ञापन