विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा प्रकोष्ठ को मिला अनुदान

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो० संजीत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में विश्विद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार (आई०पी०आर०) प्रकोष्ठ को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा बौद्धिक संपदा संरक्षण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम कराए जाने हेतु एक लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय का आई०पी०आर प्रकोष्ठ आने वाले दिनों में बौद्धिक संपदा से जुड़े कार्यक्रम यथा कॉपीराइट, पेटेंट्स, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स से जुड़े विषयों के बारे यहां के उद्यमियों, शिक्षाविदों और छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा ।
उक्त अनुदान प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों डॉ नीरज कुमार सिंह समन्वयक, डॉ विजय पांडेय, सदस्य, डॉ अभिषेक मिश्र सदस्य, और डॉ संजीव कुमार सदस्य की सराहना की।

विज्ञापन