बलिया। एएचटी थाना बलिया द्वारा थाना कोतवाली, बांसडीह व सहतवार जनपद बलिया थाना क्षेत्रों में "बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, मिशन शक्ति व नशा मुक्ति" हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया ।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद बलिया में आज वृहस्पतिवार (27.02.2025) को "अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान" के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, मिशन शक्ति व नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर मो.उस्मान व श्रम परावर्तन अधिकारी गणेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना एएचटी बलिया के कुशल नेतृत्व में मय हमराह उ.नि. मनोज कुमार सिंह, आरक्षी ऋषभ मिश्र के साथ श्रम विभाग एवं CWC के साथ समन्वय रखते हुए थाना कोतवाली ,थाना सहतवार व थाना बांसडीह क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान कुल पांच बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।
इसके पश्चात वहां पर उपस्थित श्रमिकों/कर्मियों को बंधुआ मजदूरी, मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षा वृति, बाल विवाह, मिशन शक्ति, अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नंबर 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जागरूक किया गया।