राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का मंडल पत्रकार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन आजमगढ़ के मुबारकपुर में सम्पन्न

देश के 22000 पत्रकार जुड़े हैं, देश में पांचवे नम्बर का संगठन 

आजमगढ़। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का मंडल पत्रकार गोष्ठी व सम्मान समारोह मुबारकपुर आजमगढ़ में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अध्यक्षा जगदीश सिंह व पुनम सिंह द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के मंडल संयोजक डाक्टर अशोक चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने मंच का संचालन करते हुए सूफी-संतो की नगरी मुबारकपुर में मध्यप्रदेश, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, चंदौली, लखनऊ से पधारे पत्रकार बन्धुओं का स्वागत किया।
संगठन के सर्वोच्च सम्मान से मध्य प्रदेश से चलकर मुबारक पहुंचे भागवत द्विवेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह व साल देकर सम्मानित किया गया, उन्होंने मध्य प्रदेश में संगठन के विस्तार में अद्वितीय योगदान देते हुए छह महीने मे 54 जनपदों में संगठन खड़ा किया।
दूसरा सर्वोच्च सम्मान पुनम सिंह संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा को मोमेंटो व साल देकर किया गया । इन्होंने 2019 से संगठन की फाउंडर मेम्बर के रूप में कार्य किया है।
विशिष्ट अतिथि डाक्टर प्रेम प्रकाश यादव चेयरमैन आर के ग्रुप आॉफ कालेज ने अपने संबोधन में कहा कि सत्य व सही की तरफ ही पत्रकारों को बढ़ना चाहिए।
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के कार्यक्रम में मंच का संचालन कर रहे एक और संचालक मो० शाहिद फारूकी ने पत्रकारों के सामने आने वाली परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि एक सच्चा और निष्ठावान पत्रकार जेल जाने से नहीं डरता।
थाना प्रभारी मुबारकपुर निहार नन्दन कार्यक्रम में पहुंचे और यह बताया गया कि डीआईजी आजमगढ़ IPS सुनील कुमार, और IAS मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार किन्हीं विशेष कारणों से समारोह में सम्मिलित नहीं हो पाये। थाना प्रभारी निहार नंदन और उनकी टीम का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं एवं विशिष्ट जनों को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बैनर तले मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के 22 प्रदेशों में हमारे संगठन से 22000 पत्रकार जुड चुके हैं और विदेशों में भी जुड़े हुए हैं। संगठन के मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ नित्यानंद सिंह को उनकी जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए हरिनारायण सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। 
कार्यक्रम के आयोजक मंडल में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ कमल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सैफुद्दीन आजमी, जिला प्रवक्ता जाबिर शेख, इफ्तिखार उर्फ शब्बू, जिला सचिव मेराज आलम, पूर्वांचल प्रभारी डाक्टर विरेन्द्र, कलीम आजमी प्रमुख रहे।
सम्मेलन विवादित बयानों के लिए याद किया जाएगा 
जिला प्रवक्ता द्वारा राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत को केवल हिन्दुओं का संगठन कहे जाने पर संगठन के कुछ समर्पित सदस्य असंतुष्ट दिखे। जिला प्रवक्ता जाबिर शेख अपनी मन की भड़ास कार्यक्रम के मंच से ही निकालते दिखे। उन्होंने इस तरह की भाषा पर सख्त ऐतराज जताया। 
कार्यक्रम में आजमगढ़ मंडल सहित, देश के विभिन्न प्रदेशों के दूर दराज जिलों से पत्रकारों ने भाग लिया।

विज्ञापन