पाक्सो एक्ट में वांछित एक दुष्कर्मी को फेफना पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में आज शनिवार (24.05.2025) को फेफना थाना पुलिस टीम के उ.नि. शंकर सिंह यादव व हमराहियों का. ओम प्रकाश के साथ मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं. 108/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त पवन पासवान पुत्र दुखंती निवासी कदम चौराहा थाना कोतवाली जनपद बलिया को गांधी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास से पूर्वाह्न 11.50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध फेफना थाना पर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय कर दिया गया ।



विज्ञापन