चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित "नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति" द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

बेल्थरा रोड, बलिया। शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद महाप्रसाद वितरण हेतु भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में धर्म और आस्था से जुड़े लोगों ने बेल्थरा रोड नगर में "नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति" के तत्वावधान में आज मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक और सामाजिक प्रवृति के श्रद्धालुओं के कुशल मार्गदर्शन और संरक्षण में महाप्रसाद वितरण का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 
भंडारे की औपचारिक शुरुआत मां दुर्गा के पूजन, भोग व आरती के साथ हुआ।
"नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति" द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और आसपास के क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता के महाप्रसाद रूपी भंडारे में उत्साह पूर्वक भाग लिया और माता का महाप्रसाद ग्रहण कर ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। 
सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करना भक्ति और सद्भाव का एक सुंदर प्रतीक है। सामाजिक सहयोग का मिसाल यह भंडारा नगर सहित आसपास के लोगों के स्वेक्षा और सहयोग से आयोजित किया गया, जो सामूहिक एकजुटता की भावना को दर्शाता है। सैकड़ों लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

विज्ञापन